जशपुर/हस्तिनापुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर हस्तिनापुर (शुकवासुटोली) में छठ पूजा के विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजक राकेश कुशवाहा की ओर से सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं महाप्रसाद (खरना) ग्रहण करने की अपील की गई है। इस अवसर पर भक्तिमय माहौल में छठी मैया की आराधना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन पर्व में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। स्थान: हस्तिनापुर (शुकवासुटोली) निवेदक: राकेश कुशवाहा Post navigation दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर जनपद सदस्य संजय कुमार बंग ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, तपकरा में मनाएंगे छठ महापर्व; नर्सिंग कॉलेज का करेंगे शुभारंभ