कोतईबीरा से कपाट द्वार तक होगा निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप परियोजना को मिली स्वीकृति

जशपुरनगर। जशपुर जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। तपकरा क्षेत्र के कोतईबीरा से कपाट द्वार तक 21 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से लक्ष्मण झूला का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप इस परियोजना को स्वीकृति मिल गई है।

इस लक्ष्मण झूले के निर्माण से कोतईबीरा और कपाट द्वार क्षेत्र को नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व वाले इस क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल

जशपुर जिले में प्राकृतिक सुंदरता के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भी पर्यटन की महत्वपूर्ण संभावनाएं रखती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं के विकास की दिशा में विभिन्न योजनाओं पर काम किया जा रहा है। 21.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला इसी कड़ी की महत्वपूर्ण परियोजना है।

स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

लक्ष्मण झूला निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *